Site icon Thehimachal.in

जश्न को यादगार बनाएगी सरकार: हिमाचल में विशेष योजनाओं की घोषणा

जश्न को यादगार बनाएगी सरकार: हिमाचल में विशेष योजनाओं की घोषणा

राज्य की सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर बिलासपुर के लुहणू मैदान में 11 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस जश्न को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रभारी मंत्री, राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को बिलासपुर पहुंचकर अधिकारियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। अगले दौर की बैठक 5 दिसंबर को बिलासपुर में होगी, जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बिलासपुर पहुंचने पर मंत्री का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।

मंत्री ने सर्किट हाउस में लंबी चर्चा के बाद लुहणू मैदान का दौरा किया। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न की तैयारी के लिए अगली बैठक में पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस दौरान मंत्री के साथ विधायक केवल सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज शर्मा, विवेक कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान, पूर्व जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, प्रताप सिंह ठाकुर, गौरव शर्मा, आशीष ठाकुर सहित अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

Exit mobile version