Site icon Thehimachal.in

हिमाचल मौसम अलर्ट: आज घने कोहरे का अनुमान

himachal-mausam-alert-dense-fog-today
प्रदेश में लंबे सूखे के बाद उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे में कोकसर और कुकुसमेरी में बर्फबारी की पुष्टि की है, जबकि कुकुसमेरी में बारिश भी दर्ज की गई है। कोकसर में 1.4 सेंटीमीटर और कुकुसमेरी में 0.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भी बदलाव आया है। इसके अलावा मनाली, सोलंगनाला और भरमौर में भी हल्की बर्फबारी हुई है। ताबो में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है, जहां तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

ताबो में पानी जमने की स्थिति बन चुकी है और मौसम विभाग ने 200 मीटर विजिविल्टी की संभावना जताई है। 28 नवंबर तक कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान अब 30 नवंबर तक खिसक गया है, जब लाहुल-स्पीति, चंबा, कंगड़ा, कुल्लू और किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

नवंबर के पहले तीन हफ्तों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सूखा बना रहा है, और केवल लाहुल-स्पीति में ही बारिश हुई है।

Exit mobile version