संस्कृत भारती न्यास और गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयंती के अवसर पर नाहन शहर के 18 मंदिरों में श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों का पाठ किया गया। इस आयोजन में संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं, संस्कृत महाविद्यालय नाहन के विद्यार्थियों और समाज के बुद्धिजीवियों ने मिलकर पांच से सात समूहों में गीता के श्लोकों का पाठ किया, जिससे मंदिरों का वातावरण भक्तिमय हो गया।
18 मंदिरों में गूंजे श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक, गीता जयंती पर धार्मिक उत्सव
