समारोह स्थल पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सभी मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के कारण हॉकी मैदान पूरी तरह भर गया है। अब समारोह को देखने के लिए कबड्डी मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जहां कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और समारोह के मुख्य अतिथि, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, जल्द ही जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में जिले और प्रदेश के लिए नई परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। सुक्खू सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का विवरण जनता के सामने प्रस्तुत कर सकती है। मुख्यमंत्री यह भी बताएंगे कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में से पांच गारंटियों को पूरा किया है। इसके साथ ही वे आगामी गारंटियों को लागू करने के लिए रोडमैप की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम शाम 3:00 बजे तक चलेगा।