मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं संग की चर्चा, बोले- जिला का विकास हमारी प्राथमिकता

cm-kangra-senior-congress-leaders-district-development-priority
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसके लिए पिछले दो वर्षों में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से अधिक विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने इसे पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया है और धार्मिक तथा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया, ताकि बड़े हवाई जहाज भी यहां उतर सकें। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और उनके लिए हर संभव मदद की बात कही। इसके अलावा, देहरा में 650 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर भी विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय आर्थिकी में सुधार होगा।

सुक्खू ने 11 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की, जिसमें प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल का जायजा लिया जाएगा। इस मौके पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की। सभी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांगड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Talk on WhatsApp