Site icon Thehimachal.in

पांच डे-बोर्डिंग स्कूलों की साइट मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण

five-day-boarding-schools-site-approved-modern-amenities

हिमाचल प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए पांच स्थलों को मंजूरी मिल गई है। इनमें हमीरपुर के अमलेहड़, भोरंज के करहा, बड़सर के कोहदरा, नगरोटा बगवां के रन्हूं और ऊना के गगरेट के संगड़ेई शामिल हैं। इन स्थलों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सत्ता संभालने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी।

ये स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और यहां प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक 900 से 1000 छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। स्कूलों में हाइटेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के स्कूलों के समान इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाएं उच्च स्तर की होंगी।

Exit mobile version