कांगड़ा के सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने संसद में रेलवे संशोधन बिल 2024 पर बोलते हुए कांगड़ा जिले के सभी शक्तिपीठों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की मांग की। उन्होंने बिल के समर्थन में कहा कि वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अंब अंदोरा तक जाती है, और यदि एक पहाड़ को खोदने की प्रक्रिया पूरी होती है, तो कांगड़ा जिले की प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे ज्वालाजी, चामुण्डा, ब्रिजवेश्वरी देवी और अन्य शक्तिपीठ वंदे भारत ट्रेन से जुड़ जाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी।
कांगड़ा के सभी शक्तिपीठों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जाए, राजीव भारद्वाज ने संसद में उठाई मांग
