परीक्षा की तैयारी के लिए हिमाचल प्रदेश में पहले ही तीन बार मॉक टेस्ट आयोजित किए जा चुके हैं। इन मॉक टेस्ट में सरकारी और निजी स्कूलों दोनों के छात्रों ने भाग लिया। तीन वर्षों बाद आयोजित इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश के प्रदर्शन पर सबकी नजर है, क्योंकि 2021 के सर्वेक्षण में राज्य 21वें स्थान पर था। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रदेश अपनी पुरानी स्थिति में वापसी कर पाता है या पिछली सूची में ही रह जाता है।
एग्जाम टाइमिंग और विषय:
परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। तीसरी और छठी कक्षा के छात्रों का भाषा, गणित और ईवीएस में मूल्यांकन होगा, जबकि नौवीं कक्षा के छात्रों का भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में ज्ञान परखा जाएगा।
कड़ी निगरानी और व्यवस्थाएं:
परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ऑब्जर्वर और प्रशिक्षुओं की देखरेख में परीक्षा का संचालन होगा। साथ ही, सीसीटीवी से निगरानी और उड़नदस्तों द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
पिछले प्रदर्शन:
2021 के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन औसत से कम रहा था और राज्य 21वें स्थान पर था। इस बार राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में प्रदेश के प्रदर्शन को सुधा