Site icon Thehimachal.in

त्रिलोक कपूर बोले, युवा सडक़ों पर उतरने को मजबूर, सरकार से जनता का मोह भंग

: trilok-kapoor-youth-forced-to-protest-government-losing-public-trust

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कुप्रबंधन ने प्रदेश के हर वर्ग को प्रभावित किया है। कर्मचारी वर्ग से लेकर बेरोजगार युवा तक सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। यह आरोप प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के जरिए जनता को धोखा दिया और दो वर्षों के कार्यकाल में ही लोगों का सरकार से विश्वास टूट गया है।

कपूर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्यभर के लोगों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को ठगने में सफल रही है और अब इस सफलता का जश्न मनाने जा रही है। भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा 18 दिसंबर को जोरावर सिंह मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर विरोध जताया जाएगा। कपूर ने आगे कहा कि जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार बिलासपुर में अपने दो साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है, लेकिन कांगड़ा जिले के लिए केंद्र से स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के 30 करोड़ रुपये जमा करने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केसीसीबी में वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत कांग्रेस सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है।

Exit mobile version