प्रदेश सरकार किस बात का जश्न मना रही है? भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से पूछा सवाल

"what-celebration-himachal-government-bjp-spokesperson-asks-congress"

भा.ज.पा. के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर राज्य सरकार जश्न मनाने का दावा कर रही है, लेकिन भाजपा का सवाल है कि यह “जश्न-ए-बर्बादी” क्यों मनाया जा रहा है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाटिया ने कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि आखिर इस जश्न का कारण क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है।

भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और प्रदेश का आर्थिक हालत भी बदतर हो चुका है।

भाटिया ने कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां उन्होंने हस्तक्षेप किया, वहां भ्रष्टाचार और बिगड़ी अर्थव्यवस्था का ही उदाहरण पेश किया।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जबकि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों के लिए सुविधाएं जारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया और हिम केयर योजना को भी समाप्त कर दिया।

भाटिया ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को “बर्बादी” करार देते हुए कहा कि ऐसे जश्न नहीं मनाए जाते, जहां जनता को कोई राहत न मिले। उन्होंने सहारा योजना, जनमंच, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, स्कूलों में मुफ्त वर्दी, मेधावी छात्रों को लैपटॉप, और कृषि उत्पादक संरक्षण योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Talk on WhatsApp