क्रिप्टो घोटाला: कांगड़ा पुलिस के कब्जे में आरोपी, अदालत ने 5 दिन के रिमांड पर भेजा

crypto-scam-kangra-police-5-day-remand

उत्तर भारत में क्रिप्टो करंसी का सबसे बड़ा खेल खेलने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दुबई सहित विदेशों से जुड़े इस हजारों करोड़ के बड़े फ्रॉड में अब पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है।
कांगड़ा पुलिस ने क्रिप्टो घोटाले के आरोपी को हिरासत में लिया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

उत्तर भारत में सबसे बड़ा क्रिप्टो घोटाला

उत्तर भारत में क्रिप्टो करंसी का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें कांगड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दुबई सहित विदेशों से जुड़े इस हजारों करोड़ के बड़े फ्रॉड मामले में पुलिस को अब अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। आरोपी की संपत्ति करीब ₹4000 करोड़ बताई जा रही है। इससे हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले की परतें खुलने की संभावना है।

Crypto Scam में अब तक 75 से ज्यादा गिरफ्तारियां

पालमपुर (कांगड़ा) में सितंबर 2023 में दर्ज हुए क्रिप्टो करंसी घोटाले के मामले में अब तक 75 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने आईजी नॉर्थ (IG North) अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) का गठन किया था, जिसने इस घोटाले से जुड़े कई अहम नामों का खुलासा किया।

हिमाचल में ₹2500 करोड़ का घोटाला

‘हिमाचल प्रदेश में इस क्रिप्टो घोटाले की कुल राशि करीब ₹2500 करोड़ आंकी गई है, जिसमें अकेले कांगड़ा जिले में करीब ₹500 से ₹600 करोड़ का घोटाला हुआ है। यह घोटाला न केवल हिमाचल बल्कि J&K, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ था।

आरोपी विजय जुनेजा आठ दिन के रिमांड पर

हिमाचल प्रदेश में करोड़ों के क्रिप्टो करंसी घोटाले के आरोपी विजय जुनेजा को कांगड़ा पुलिस ने आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ Non-Bailable Warrant जारी हुआ था, जिसके चलते उसने शिमला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को कांगड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी को आठ दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले की जांच पहले आईजी नॉर्थ के नेतृत्व में एसआईटी कर चुकी है। पुलिस अब आरोपी की अवैध संपत्ति को सीज (Seize) करने की तैयारी कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Talk on WhatsApp