भाजपा का इतिहास एक संघर्ष यात्रा है, विकास कोई साधारण विषय नहीं: कर्ण नंदा

bjp-history-is-struggle-journey-says-karn-nanda

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि एक संघर्ष और समर्पण की यात्रा है। पार्टी ने हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

सोलन में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान को किया संबोधित

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, चंद्रकांत, मंडल ठाकुर और अक्षय भरमौरी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

भाजपा का इतिहास सिर्फ विकास नहीं, एक संघर्ष यात्रा है

कर्ण नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास कोई साधारण राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि यह त्याग, संघर्ष और आदर्शों से भरी एक लंबी यात्रा है। भाजपा ने भारतीय राजनीति को सिद्धांतवादी विचारधारा दी, जिसने दशकों से चली आ रही रीढ़विहीन राजनीति को बदलकर रख दिया।

सिद्धांतों से नहीं किया कोई समझौता

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सत्ता और सिद्धांतों के बीच टकराव हुआ, तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने सत्ता को ठुकरा दिया लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना पंचनिष्ठाओं के साथ हुई, उस दौर में जब कांग्रेस पूरी ताकत से विपक्ष पर प्रहार कर रही थी। तब भाजपा के पास सिर्फ उसके सिद्धांत थे, जिन्होंने पार्टी को शक्ति और प्रेरणा दी।

विमल नेगी प्रकरण में सरकार पर साधा निशाना

सोलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा विमल नेगी प्रकरण पर राजनीति नहीं कर रही, बल्कि पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस गंभीर मामले में जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री खुद केंद्र को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने के बजाय भाजपा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Talk on WhatsApp